Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर में अपराध का नया रूप आया सामना, एक सुनार को दो सुनारों ने मिलकर लगाया 20 लाख रुपये का चूना

India-1stNews



बीकानेर। बीकानेर में अपराध के नए रंग रूप सामने आ रहे है। कहीं महिला अपराध में आगे है तो कहीं कानून का हवाला देकर चीटिंग की जा रही है। बीकानेर के एक सुनार को दो सुनारों ने मिलकर 20 लाख रुपये का चूना लगा दिया। यह आरोप है कि आरोपियों ने उसको पुलिस का भय दिखाया। हालांकि पुलिस का भय परिवादी को किस प्रकार का है अभी तक पता नहीं चल पाया है। डरा-धमकाकर षड़यंत्र पूर्वक 20 लाख रुपये उससे आरोपियों ने ऐंठ लिये।मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। इस आशय की रिपोर्ट पूगल रोड विश्वकर्मा मंदिर बंगलानगर क्षेत्र निवासी विजय कुमार सोनी पुत्र शिवनारायण सोनी ने जोधपुर निवासी गोपाल सोनी पुत्र लालचन्द सोनी व देशनोक निवासी जुगल किशोर सोनी पुत्र नन्दू सोनी के खिलाफ थाने में दी है। रिपोर्ट के मुताबिक यह वाक्या 13 अप्रैल सुनारों की बड़ी गुवाड़ क्षेत्र का है। आरोप लगाया है कि आरोपियों ने परिवादी को डराया-धमकाया तथा पुलिस का भय दिखाया और षड़यंत्रपूर्वक नाजायज तरीके से उससे 20 लाख रुपये ऐंठ लिये। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562