Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बाइक पर आए बदमाशों ने घर की छत पर खड़े युवक पर की फायरिंग

India-1stNews




नयाशहर थाना क्षेत्र के रामपुरा बस्ती में मंगलवार रात को बाइक पर आए बदमाशों ने घर की छत पर खड़े युवक पर फायरिंग की। गनीमत रही कि युवक बाल-बाल बच गया। सूचना पर नयाशहर पुलिस व सीओ सदर शालिनी बजाज मौके पर पहुंची।

नयाशहर पुलिस के मुताबिक़ रामपुरा बस्ती मेन बाजार निवासी आसिफ पुत्र युसुफ अली ने दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दी है। परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार की रात करीब साढ़े 12 बजे वह अपने मकान के ऊपर छत पर खड़ा होकर मोबाइल चला रहा था। तभी लालगढ़ रेल्वे स्टेशन की तरफ से एक बाइक पर दो लडक़े आए। बाइक चलाने वाले लडक़े ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था और तौहिद उसके पीछे बैठा था। तौहिद से रंजिश चल रही है। दोनों आरोपियों ने बाइक मकान के सामने वाली गली में खड़ी कर दी।

आरोपी तौहिद ने जान से मारने की नियत से पिस्तौल से दो फायर किए । इस दौरान परिवादी के पिताजी ने शोर शराबा किया, तो पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार युनुस अली और लियाकत अली समेत आस पास के लोग आ गए। उन्हें देखकर दोनों गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562