Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बेटे के साथ बाइक पर जा रही महिला गिरी, मौत

India-1stNews





बीकानेर. श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार को बेटे के साथ बाइक पर जा रही महिला सड़क पर गिर गई, जिससे वह गंभीर घायल हो गई। परिजन उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लेकर आए, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।पीबीएम से मिली जानकारी के अनुसार बींझासर निवासी सावित्री देवी (40) पत्नी रामदयाल बुधवार सुबह बेटे विजयपाल के साथ बाइक पर उत्तमामदेसर जा रही थीं। उत्तमामदेसर के पास महिला की ओढ़नी बाइक के टायर में आ गई, जिससे वह उलझ पर सिर के बल सड़क पर गिर पड़ी। महिला गंभीर घायल हो गई। बेटा व राहगीर महिला को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लेकर आए, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562