Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

युवक को जान से मारने की कोशिश, दो नामजद

India-1stNews




पूगल रोड पर युवक को जान से मारने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में हरियाणा व हाल प्रतिनिधि डाटा पावर इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी लोकराज ने दो नामजद सहित चार-पांच अन्य व्यक्तियों के खिलाफ नयाशहर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि उसका सोलर में कार्य चल रहा है। आरोपी पक्ष के लोगों ने उसे वहां काम करने के लिए मना किया और खुद को काम देने को कहा। काम नहीं देने पर आरोपियों ने 27 अप्रैल की रात को आठ बजे के आसपास ऊन ओवर ब्रिज से पूगल फांटा तक उसकी गाड़ी का पीछा किया और पीछे से गाड़ी को टक्कर मारी। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसे जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर आरोपित रामपुरा इन्द्रा कॉलोनी निवासी भवानी सिंह पुत्र नाहरसिंह, लोकेन्द्र सिंह व चार-पांच अन्य व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। जिसकी जांच एएसआई रामभरोसी को सौंपी गई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562