Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर में मांझे की चपेट में आये दो युवक, दोनों गंभीर घायल

India-1stNews




बीकानेर. पतंग के मांझे से घायल कई लोग रोजाना अस्पताल पहुंच रहे है। चौखूंटी फाटक पर एक बाइक सवार पतंग की डोर की चपेट में आ गया। डोर से गले पर गहरा कट लग गया। उसे गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार 58 वर्षीय देवीलाल जोशी बाइक पर घर जा रहे थे। चौखूंटी फाटक के पास अचानक मांझा आकर गले पर कट लग गया। दुपहिया रोककर मांझे से मुक्त हुआ तब तक गला लहूलुहान हो चुका था। राहगीरों ने तुरंत देवीलाल को ट्रोमा सेंटर पहुंचाया। चिकित्सकों ने गले पर टांके लगाकर सर्जरी की । प्रत्यक्षदर्शियों के तो आते ही बाइक चालक सड़क पर गिर पड़ा। इससे भी चोट लगी। परीक्षा देकर घर लौट रही युवती बस से गिरने से घायल हो गई। उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

दूसरी घटना में एक युवक घायल हो गया। उसको छह टांके आये है। मिली जानकारी के मुताबिक रामाकांत व्यास मोटर साइकिल पर जा रहा था। चौखूंटी पुल पर अचानक उसके नाक पर चीरते हुए चाइनीज मांझा निकला। बताया जा रहा है कि उसको छह टांके आये है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562