Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर में अपनी ही बहनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए भाई ने करवाया मुकदमा दर्ज 

India-1stNews




एक भाई ने अपनी ही बहनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। मामला गंगाशहर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार आसाम हाल नई लाईन गंगाशहर निवासी किशनलाल सामसुखा ने यह मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें परिवादी का आरोप है कि वर्ष 2014 में उसके घर में आग लग गई थी। जिससे उसका घर जल गया था। घर अंदर से कीमती सामान रखने लायक नहीं रहा। उसे काम के लिए बाहर जाना था तो अपना कीमती सामान अपनी चारों बहनों को देकर चला गया और वापस आने पर देने को कहा। बहनों ने भी कहा कि जब तेरे को जरूरत होगी तो हम तेरा सामान वापस लौटा देंगे। जिसके बाद परिवादी बाहर ही रहा।


06 जून 2022 को परिवादी बीकानेर आया तब बहनों से अपना सामान मांगा तो बहनों ने देने से मना कर दिया। उसके द्वारा विरोध करने पर बहनों ने एकराय होकर मारपीट की सामान देने से साफ मना कर दिया। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अरोपित लक्ष्मी देवी उर्फ लिछमा पत्नी प्रकाशचंद, प्रकाशचंद नाहटा पुत्र आनंदमल निवासी चौपड़ा बाड़ी, चंचला देवी सुराणा पत्नी पूनमचंद व पूनचंद सुराणा निवासी गंगाशहर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562