Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

मांझे की चपेट में आये घायलों को तुरंत मिलेगा इलाज, ऑन कॉल रहेगी डॉक्टरों की ड्यूटी

India-1stNews




बीकानेर। अक्षय तृतीया के अवसर पर घायल होने वाले लोगों को पीबीएम हॉस्पिटल में तुरंत इलाज मिलेगा। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुंजन सोनी ने निश्चेतक, सर्जरी, न्यूरोसर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स सहित अन्य विभागों के डॉक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वे 22 और 23 अप्रैल को अलर्ट रहें । उन्होंने बताया कि घायल मरीजों के लिए डॉक्टरों की ऑन कॉल ड्यूटी रहेगी। मांझे से घायल होने लोगों को तुरंत उपचार के लिए अन्य टीम भी तैनात रहेगी।

ओवरब्रिज पर सेफ्टी वायर लगाया, ताकि मांझे से घायल न हों चालक

चाइनीज मांझे से वाहन चालकों को बचाने के लिए सुशीला कुमारी, जीवदया सेवा समिति ने चौखूंटी ओवर ब्रिज के ऊपर सेफ्टी वायर लगाया है। बिजली के खम्भों के सहारे लगाए गए इस सेफ्टी वायर से हवा में उड़ने वाला मांझा तारों से नीचे नहीं आएगा। समिति के रामदयाल राजपुरोहित ने बताया कि सेफ्टी वायर लगाने के लिए शिष्ट मंडल एडीएम प्रशासन ओम प्रकाश और निगम आयुक्त गोपालराम बिरदा से मिला। इसके बाद प्रशासन ने लिफ्टर गाड़ी की सहायता से चौखूंटी ओवरब्रिज के ऊपर सेफ्टी वायर लगा दिया। इस कार्य में राहुल पुरी, भैरू सिंह चौहान, बंटी सुथार, करणी सिंह, नितिन चांवरिया, अतुल माली आदि का सहयोग रहा।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement