Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

अपनी ही बेटी को कुंड में डुबोकर मार देने वाले माँ-बाप गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर। अपनी ही बेटी को कुंड में डुबोकर मार देने की घटना बीकानेर के जामसर थाना क्षेत्र से सामने आई है जहां पर जगदेवाला गांव में 1 सप्ताह पहले पानी के कुंड में युवती मृत अवस्था में मिली उस समय माता-पिता ने आत्महत्या का मामला बताया था जिसके बाद पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया किंतु पानी में मिले शव पर चोटों के निशान थे जो नीले पड़ गए थे पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मामला हत्या का निकला ऐसे में पुलिस ने युवती की हत्या के आरोप में जांच की और जांच के बाद मां-बाप को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल पिछले दिनों 13 अप्रैल की रात को प्रभु राम मजदूरी करके ढाणी पहुंचा था तब पत्नी जाना देवी ने बताया कि उसकी बेटी पूजा किसी के साथ भागेगी कि इससे समाज में बेइज्जती हो जाएगी इस पर प्रभु राम ने पुजा को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी तब गुस्से में आकर उसने मारपीट की प्रभु राम ने पूजा को पानी के कुंड में धक्का दे दिया आरोपी ने कुंड में गिरने के बाद पूजा के सिर पर लाठी से वार किया जिसके बाद उसे पानी में तब तक डुबो कर रखा जब तक उसने दम नहीं तोड़ दिया इस घटना को लेकर पुलिस ने जब जांच की तो मामला उजागर हुआ।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement