Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

नाबालिग का शव पेड़ पर लटका मिला, मौके पर पहुँची पुलिस

India-1stNews





बीकानेर। शहर के जेएनवीसी थाना इलाके में एक नाबालिग का शव पेड़ पर लटका मिला है। जिसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को नीचे उतराकर शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया है। जानकारी मिली है कि उदासर पुलिये के पास से जाने वाले मार्ग पर एक खेत में युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस अनुसार सुसाइड का मामला है।

मृतक की उम्र 16 वर्ष थी और वह लूनकरणसर वार्ड नंबर चार का निवासी था, जो वर्तमान में उदासर में रहकर मजदूरी का काम करता था। जिसने खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने परिजनों को मौके पर बुलाया और शिनाख्त की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। गौरतलब रहे कि जेएनवीसी थाना इलाके में पिछले 24 घंटे में यह आत्महत्या का दूसरा मामला है। इससे पहले एक बुजुर्ग ने अपने घर में फांसी का फं कर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली थी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement