Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

सुसाइड या हादसा? बुजुर्ग की मौत, शव के कई हिस्से कटकर हुए अलग

India-1stNews




रेल लाइन पर होने वाले हादसों से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब लूणकरनसर के पास रेल की चपेट में आने से एक अस्सी वर्ष के वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। ये सुसाइड है या फिर हादसा? इस बारे में पुलिस अभी पड़ताल कर रही है।

पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब नौ बजे पीपेरा का किशनराम नायक (80) रेलवे ट्रेक पर चल रहा था। एक ट्रेन ने उसे टक्कर मारी और मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेक पर चलते हुए उसे रेल की आवाज सुनाई नहीं दी या फिर ये सुसाइड केस है? इस बारे में पुलिस कुछ स्पष्ट नहीं कर पा रही है। वृद्ध की ट्रेन से कटते ही मौत हो गई। उसका शव अब लूणकरनसर के अस्पताल में रखा गया है। जहां पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस बारे मे पुलिस ने रेलवे पुलिस को सूचना कर दी है।

रेलवे पुलिस ही आगे की कार्रवाई करेगी। लूणकरनसर और श्रीडूंगरगढ़ के साथ बीकानेर शहर में इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही है। पिछले दिनों ही एक युवक का शव रेलवे की पटरियों पर मिला था। उसका शव कई हिस्सों में कटकर अलग-अलग हो गया। जिसे पुलिस ने बड़ी मुश्किल से समेटकर एक पोटली में डाला था।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement