Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

स्वर्गीय भगवती देवी उपाध्याय कि पुण्यतिथि पर हुआ 150 युनिट रक्तदान

India-1stNews




बीकानेर। रक्तदान महादान धीरे-धीरे लोग इसका महत्व समझने लगे है जंहा रक्तदान के प्रति खासकर युवाओं और युवतियों का जोश बिना किसी प्रेरणा के देखा जा सकता है अब इस कड़ी में शहर ही नही अपितु ग्रामीण क्षेत्रों में भी बढ़चढ़ कर रक्तदान करने की होड़ सी लगी हुई है बीकानेर जिले के नजदीकी गांव कोलासर के स्वर्गीय भगवती देवी उपाध्याय पत्नी रामेश्वर लाल उपाध्याय की  द्वितीय पुण्यतिथि पर गांव कोलासर में श्रध्दांजलि सभा के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन 21 मई 2023 रविवार को किया गया युवा समाज सेवी प्रहलाद जोशी ने बताया कि स्वर्गीय भगवती देवी उपाध्याय के सुपुत्र महावीर प्रसाद,भवानी शंकर, श्रीभगवान, उपाध्याय परिवार कोलासर और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित इस रक्तदान शिविर में बीकानेर पीबीएम ब्लड बैंक टीम की ओर से सुबह 8:15 बजे से 2:15 बजे तक 150 युनिट रक्त संग्रहित किया गया जिसमें आयोजकों की ओर से अतिथियों द्वारा प्रत्येक रक्तदाता को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया इस दौरान मुख्य अतिथि कोलासर सरपंच राधेश्याम उपाध्याय,उधोगपति राजाराम धारणियां, भाजपा देहात महिला मोर्चा महामंत्री विमला ओम उपाध्याय,कंचन सुथार,गजनेर एसएचोओ धर्मेंद्र सिंह, जैना महाराज,भाजपा नेता भूपसिंह भाटी,चम्पालाल गेदर गुर्जर गौड़ ब्राह्मण हितकारणी करमीसर के अध्यक्ष विजय जोशी, त्रिशूल साबुन ग्रुप के देवशंकर जोशी,करंट बालाजी धाम बच्छासर के महंत प्रेमनाथ महाराज ,प्रुभराम गोदारा भोलासर सरपंच पवन जोशी चैनराम पंचारिया ,छात्र नेता रावल जोशी जोधपुर,भाजपा युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष वेद व्यास, युवा मौर्चा देहात अध्यक्ष जसराज सिंवर,राधेश्याम रमाणी, आदि मौजूद रहे इस दौरान संजीवनी रक्त वाटिका टीम के साथ कोलासर मेघासर के ग्राम वासियों ने सहयोग किया आयोजकों के अनुसार इस ब्लड केम्प में युवाओं महिलाओं,युवतियों द्वारा 150 युनिट रिकॉर्ड तोड़ ब्लड एकत्रित किया गया जिसे पीबीएम ब्लड बैंक को सौंपा गया कार्यक्रम का संचालन बिरजू उपाध्याय प्यारे मेघासर ने किया,इस दौरान कोलासर सरपंच राधेश्याम उपाध्याय ने कहा कि भंयकर गर्मी में युवाओं ने जरूरतमंदों के रक्तदान कर रहे हैं वो काबिले तारीफ है,रामरतन धारणियां ने कहा कि युवाओं को बिरजू प्यारे से प्रेरणा लेकर रक्तदान करना चाहिए जो अब तक 82 बार रक्तदान कर जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं भाजपा नेता भूपसिंह भाटी ने कहा कि स्वर्गीय भगवती देवी के बेटों पर हमें गर्व होता जो अपनी माताजी कि पुण्यतिथि पर रक्तदान जैसे सार्थक कार्यक्रम का आयोजन करते हैं इस दौरान कार्यक्रम में आए अतिथियों के साथ ग्राम वासियों ने स्वर्गीय भगवती देवी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रध्दांजलि दी.

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement