Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर-पुणे साप्ताहिक ट्रेन 5 जून से, मिलेगी यात्रियों को राहत…

India-1stNews




यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बीकानेर से पुणे के बीच में साप्ताहिक नई ट्रेन का संचालन 5 जून से किया जाएगा। यह ट्रेन वाया नागौर, जोधपुर, मारवाड़ जं., आबूरोड, अहमदाबाद, वडोदरा और कल्याण होकर चलेगी। पहले दिन 30 मई को पुणे से उद्घाटन स्पेशल के रूप में यह संचालित होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार ट्रेन संख्या 20475, बीकानेर-पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस 05 जून से बीकानेर से प्रत्येक सोमवार को सुबह 07:10 बजे रवाना होकर मंगलवार को 07:35 बजे पुणे पहुंचेगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 20476, पुणे-बीकानेर साप्ताहिक एक्सप्रेस 06 जून से पुणे से प्रत्येक मंगलवार को रात ०८:10 बजे रवाना होकर बुधवार को ०८:45 बजे बीकानेर पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में नोखा, नागौर, मेड़ता रोड, गोटन, जोधपुर, लूनी, पाली मारवाड़, मारवाड़ जं., रानी, फालना, जवाईबांध, आबूरोड, पालनपुर, महेसाना, अहमदाबाद, नडियाद, आणंद, वडोदरा, सूरत, वापी, वसई रोड, भिवंडी रोड, कल्याण व लोनावला स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement