Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

जल्द शुरू करने के दिए निर्देश,जिला कलेक्टर ने कोटगेट और सांखला फाटक क्षेत्र का किया दौरा

India-1stNews




जिला कलेक्टर ने कोटगेट और सांखला फाटक क्षेत्र का किया दौरा

बीकानेर, 1 मई। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने सोमवार को सांखला फाटक और कोटगेट पर प्रस्तावित रेलवे अंडर ब्रिज स्थल का जायजा लिया।

उन्होंने इसकी कार्ययोजना बनाकर जल्दी से जल्दी कार्य शुरू करने के निर्देश दिए, जिससे इस क्षेत्र की यातायात व्यवस्था सुगम हो और आमजन को राहत मिल सके।

 इस दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकेश गुप्ता, अधिशासी अभियंता नरेश जोशी, नगर विकास न्यास के सहायक अभियंता भव्य दीप सहित संबंधित विभागों की अधिकारी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा इस वर्ष के बजट में कोटगेट और सांखला फाटक पर रेलवे अंडर ब्रिज बनाने की घोषणा की तथा इसके लिए 35 करोड़ रुपए भी स्वीकृत किए। इसके मद्देनजर जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को साथ लेकर स्थल का जायजा लिया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement