Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

ये कैसी ममता! दुधमुंही बच्ची को अस्पताल में छोड़ भागी माँ, बेटी पैदा होना नागवार गुजरा

India-1stNews




बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में ममता को शर्मशार करने का मामला सामने आया है। एक मां ने अपनी ही दूधमुंही बच्ची को अस्पताल में छोड़कर गायब हो गई। जानकारी के अनुसार प्रसूता को श्रीडूंगरगढ़ से प्रसव पीड़ा होने के बाद गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल के प्रसूति विभाग में भर्ती करवाया गया था। महिला ने कल बेटी को जन्म दिया। मंगलवार दोपहर दो बजे वह गायब हो गई। बच्ची को बच्चा अस्पताल की नर्सरी में भर्ती करवाया गया है। जहां पर नर्सिंग आफिसर बबीता, सावित्री, धन्ना राम उसकी देखभाल कर रहे हैं। बच्ची स्वस्थ बताई जा रहीं हैं। इस मामले को लेकर जनाना अस्पताल प्रशासन ने पीबीएम चौकी में मामला भी दर्ज कराया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562