Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

पैदल चल रही महिला को पिकअप ने मारी टक्कर ,मौत

India-1stNews




बीकानेर। पड़ोस में पैदल शादी में जा रही महिला को पिकअप द्वारा टक्कर मारने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में देशनोक पुलिस थाने में लालमदेसर निवासी रामेश्वरलाल जाट ने लालमदेसर के रहने वाले देवीलाल पुत्र फुसाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 1 मई की सुबह 8 से 9 बजे के बीच की है। प्रार्थी ने बताया कि उसकी माताजी पैदल की पडौस में शादी के कार्यक्रम में जा रही थी। इसी दौरान आरोपी तेज गति से लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए आया और टक्कर मार दी। जिससे प्रार्थी की मां की मौत हो गयी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562