Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर में पूर्व पार्षद के बेटे पर फायरिंग, उस पर फायरिंग कर जान से मारने की कोशिश

India-1stNews




बीकानेर में फायरिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। बार बार अवैध हथियारों की धरपकड़ के बाद भी पिस्टल व देशी कट्टों से फायरिंग हो रही है। ताजा मामला रामपुरा बस्ती का है। जहां पूर्व पार्षद दीपक अरोड़ा के बेटे पर जानलेवा हमला किया गया है। उस पर फायरिंग कर जान से मारने की कोशिश की गई। नयाशहर थाने में दीपक अरोड़ा ने इस आशय की एफआईआर दर्ज कराई है।

दीपक ने आरोप लगाया उसका बेटा मोहित अरोड़ा अपना काम करके लौट रहा था। इसी दौरान एक बोलेरो में आए सोहन सिंह भाटी और उसके चार-पांच दोस्तों ने मिलकर हमला कर दिया। इस दौरान फायरिंग भी की गई, जिससे वो बाल-बाल बच गया। फायरिंग के बाद सभी वहां से भाग गए।

दीपक अरोड़ा ने आरोप लगाया- किसी रंजिश को लेकर इन लोगों ने हमला किया था। बीछवाल एरिया में बार में भी इन लोगों के साथ विवाद हुआ था। जब वो बीयर बार बंद करके वापस लौट रहा था, तभी उस पर हमला किया गया। बताया जा रहा है कि हमला करने वाले वहां से सर्वोदय बस्ती की ओर भाग गए। घटना के बाद अब तक पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562