Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर से इस वक्त की बड़ी खबर: जिला कलेक्टर के तहसील कार्यालय में कर्मचारी ने लगाई फांसी

India-1stNews




बीकानेर। जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित तहसील कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी पद पर कार्यरत कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सदर पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह के अनुसार जैसे ही उन्हें सूचना मिली वह मौके पर पहुंचे। मौके पर कालीचरण ढालिया (28) पुत्र बजरंग ढालिया निवासी पीएनटी क्वार्टर के पीछे पवनपुरी का शव अपने ही दफ्तर में लगे पंखे पर फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पीबीएम केजुएल्टी पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। कालीचरण आज सुबह 7 बजे से ही घर से निकल गया था। फिर घर से ऑफिस पहुंचा। इसके बाद अपने आफिस में लगे पंखे पर फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं से जांच कर रही है। फिलहाल मृतक के शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement