Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

कुत्ते ने मचाया आतंक, आठ जनों को काटा

India-1stNews




बीकानेर। शहर व गांव में कुत्तों का आतंक है। पीबीएम अस्पताल में आए दिन कुत्तों के शिकार होकर बच्चे, बुजुर्ग व महिलाएं पहुंच रही है। मंगलवार को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में आठ जने कुत्ते के काटने से घायल होकर पहुंचे।


पीबीएम अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार देशनोक में करणी माता मंदिर में दर्शन करने श्रद्धालु गए हुए थे। वह एक दुकान पर प्रसाद ले रहे थे तभी एक आवारा कुत्ते ने वहां उन पर हमला कर दिया। दुकान में घुस कर आठ जनों को कुत्ते ने काट लिया।

घायल कविता, रामेश्वर, सवाईसिंह, दलीपसिंह, ओमप्रकाश, गुरदीप, सुनील व एक अन्य को परिजन ट्रोमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार किया गया। कुत्ते ने किसी के चेहरे, हाथ व पैर तो किसी की कमर को नोंच डाला। तीन जनों को कुत्ते ने ज्यादा काट लिया, जिनके पांच से सात टांके लगाए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement