Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

युवक का अपहरण कर मारपीट लुट का आरोपी गोविंद चारण गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर। युवक का अपहरण का मारपीट और लूट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई नोखा पुलिस ने की है। इस सम्बंध में 11 मई को प्रार्थी रवि यादव ने मुकदमा दर्ज करवाया था। परिवादी ने बताया था कि वह अपने किसी परिचित के साथ गांधी चौक में खड़ा था। जहां पर दो आरोपी पहले से खड़े थे। दोनो ने फोन करके अन्य लोगों को और बुला लिया। जिसके बाद आरोपियों ने प्रार्थी के गाली गलौच कर मारपीट की।

जिसके बाद आरोपी उसे गाड़ी में बैठाकर ले गए और बीकासर की रोही में मारपीट की। जहां पर आरोपियों ने सोने की चैन, पांच हजार रूपए लूट लिए। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और आज बीकासर निवासी गोविंद दान चारण को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार नोखा थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उस पर वर्ष 2020 में केंपर गाड़ी सहित दो लोगों को जिंदा जला देने के आरोप है और इस मामले में आरोपी फिलहाल जमानत पर था। आरोपी के खिलाफ लूट, मारपीट, हत्या के पांच मुकदमें दर्ज है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement