Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

श्रीजी आईकॉन के विद्यार्थी बने गंगाशहर के आइकाॅन, आठवीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम में फिर से फहराया परचम

India-1stNews





बीकानेर। गंगाशहर के प्रतिष्ठित संस्थान श्रीजी आईकॉन इंग्लिश स्कूल और अरुणोदय विद्या मंदिर ने आठवीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम में फिर से परचम फहराया है। श्रीजी आईकॉन के संचालक अभिषेक आचार्य ने बताया कि आठवीं बोर्ड के आज घोषित परीक्षा परिणामों में प्रतिवर्ष की भाॅंति इस वर्ष भी श्रीजी आईकॉन के विद्यार्थी बने गंगाशहर के आइकाॅन। विद्यालय के 41 विद्यार्थियों में से 12 विद्यार्थियों ने A ग्रेड प्राप्त किया, 20 विद्यार्थियों ने B ग्रेड, और  9 विद्यार्थियों ने C ग्रेड प्राप्त करके अपने विद्यालय और अपने क्षेत्र का मान बढ़ाया । शाला के संचालक व अध्यापकों ने विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को फोन करके बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की तथा 21 मई को इन विद्यार्थियों का विद्यालय में अभिनंदन समारोह के अंतर्गत सम्मान किया जाएगा।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562