Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

फायरिंग की वारदात को अंजाम देने के अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर। नया शहर थाना क्षेत्र के रामपुरा बस्ती में बीते दिनों फायरिंग की वारदात को अंजाम देने के अभियुक्तो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार परिवादी दीपक अरोड़ा पुत्र मोहनलाल उम्र 53 साल निवासी गली नंम्बर 01 रामपुरा बस्ती ने मामला दर्ज कराया कि 01 मई की रात्रि करीब 12 और 12:30 बजे के बीच उनका पुत्र मोहित अरोड़ा होटल बीर-बार बन्द करके गाड़ी से उनके ऑफिस गली में आया तब एक बोलेरो कैम्पर बिना नंम्बर की सफेद गाड़ी थी जिसमे पांच जने आए और लडक़े पर फायरिंग की, इसके बाद जब परीवादी अपने पुत्र को लेकर मुक्ता प्रसाद थाना की और सर्वोदय बस्ती रोड पर जा रहा था,

तो वही कैम्पर सामने से आती हुई दिखी, ऐसे में परीवादी ने डर के कारण कैम्पर वापिस घुमाई तब अभियुक्तों ने पीछा भी किया और दो फायर किए जिस पर आर्म्स एक्ट मे प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान उपनिरीक्षक मोनिका ने शुरू किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने उपनिरीक्षक मोनिका के नेतृत्व में टीम का गठन की। पुलिस की टीम ने परीवादी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करवाने वाले तीन आरोपियों को गिरफतार कर लिया।

इनको किया गिरफ्तार…

प्रकरण में शामिल नीरज उर्फ मीठिया पुत्र सुरेश कुमार उम्र 31 साल निवासी रामपुरा बस्ती गली नम्बर 16, पुखराज कांगडा पुत्र छोटूलाल उम्र 23 साल निवासी रामपुरा बस्ती गली नम्बर 16बी, लक्ष्मण उर्फ लक्की पुत्र बिरजू उम्र 28 निवासी रामुपरा बस्ती गली नम्बर 19 को गिरफ्तार किया है।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562