Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बाइक पर जा रहे दो भाईयों को ट्रक ने मारी टक्कर, दोनों की मौके पर ही मौत

India-1stNews




बीकानेर के पूगल में एक ट्रक ने बाइक को इतनी जबर्दस्त टक्कर मारी की कि बाइक पर सवार दोनों भाईयों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भाईयों का पूगल के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया, इसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

पूगल की आरडी 682 से दो भाई कालूराम और ईसरराम सांसी बाइक पर पूगल की तरफ जा रहे थे। इसी मार्ग पर रास्ते में ने ट्रक इनकी बाइक को टक्कर मार दी। अनियंत्रित ट्रक सड़क से नीचे उतर गया। इससे दोनों भाई चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के सिर में चोट लगी थी। कालूराम और ईसरराम घर के काम से ही निकले हुए थे। पूगल जा रहे थे। इस बीच हादसे में दोनों भाइयों की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।

पूगल के थानाधिकारी विकास बिश्नोई ने बताया- ट्रक को कब्जे में लिया गया है, जबकि बाइक को भी मौके से हटा दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मौके पर ही दम तोड़ने के कारण पुलिस जान बचाने का प्रयास भी नहीं कर सकी। दोनों की शिनाख्त करके परिजनों को सूचना दी गई, जो बाद में मोर्चरी पहुंच गए।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562