Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

युवकों ने की मारपीट, बचाव में आये बुजुर्ग की हुई मौत

India-1stNews





बीकानेर।कल रात को आपसी विवाद में हुई मारपीट में एक 71 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के गांव रिड़मलसर की है। मिली  जानकारी के अनुसार मारपीट व झगड़े में रिड़मलसर निवासी 71 वर्षीय शम्सुद्दीन की मौत हो गई। जिसके शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। फिलहाल थाने में मारपीट करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीतीरात को रिड़मलसर गांव में दो पक्षों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था।

एक पक्ष में अकेला लड़का था और दूसरी पक्ष में तीन लड़के थे। जिनका घर के बाहर झगड़ा हुआ। उसके बाद जो अकेला लड़का था वह अपने घर के अंदर चला गया। कुछ देर बाद तीनों लड़कों ने पीछे जाकर उस लड़के के साथ मारपीट की। इस दौरान 71 वर्षीय समसुद्दीन बीच-बचाव करने आया। जहां उसके साथ मारपीट की गई और धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। इस मारपीट में शम्सुद्दीन की मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक आरोपियों के खिलाफ व्यास कॉलोनी पुलिस थाने में मामला दर्ज हो रहा था।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562