Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

फड़ बाजार क्षेत्र में कार्यवाही, सिंगल यूज़ प्लास्टिक किए जब्त, कपड़े के बने थैलों का किया वितरण

India-1stNews





बीकानेर , 30 मई । सिंगल यूज प्लास्टिक रोकथाम अभियान के तहत राजस्थान  राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल और नगर निगम के दल ने  मंगलवार को फड़ बाजार क्षेत्र में कार्यवाही कर  12.5 किलोग्राम प्लास्टिक जब्त कर 6 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।

जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के दौरान लोगों को कपड़े के बने थैलों का वितरण किया गया, साथ ही सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग ना करने के लिए समझाइश भी की गई। टीम द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक रोकथाम के लिए  धर पकड़ की कार्रवाई अगले महीने भी जारी रहेगी।



इस दल में प्रदूषण मंडल के कनिष्ठ  वैज्ञानिक अधिकारी वीनू सिंघल  तथा नगर निगम के स्वच्छता निरीक्षक बुलाकी सियोता शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement