Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

टैक्सी ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, बाइक को घसीटा रहा टैक्सी ड्राइवर

India-1stNews




बीकानेर में पंचशती सर्किल पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां तेज रफ्तार लोडेड टेक्सी ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क किनारे गिर गए। जबकि, युवक जिस बाइक में सवार थे उस बाइक को टेक्सी ड्राइवर घसीटते हुए पंचशती सर्किल से पीबीएम अस्पताल के पास माहेश्वरी धर्मशाला तक ले गया। इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला सदर थाना इलाके के पंचशती सर्किल के पास का है। जहां एक तेज रफ्तार आती आरजे-07-6373 मैजिक टैक्सी ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया इस सड़क हादसे व्यास कॉलोनी निवासी सुरेश माचरा और कुचोर निवासी पूनमचंद रिंटोड घायल हुए हैं। घायल युवको को मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घायल कुचोर निवासी पूनम चंद की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक अंबेडकर सर्किल से व्यास कॉलोनी की साइड जा रहे थे। तभी पंचशती सर्किल मैं सामने से आ रही टैक्सी ने उन्हें सामने से जोरदार टक्कर मार दी। फिलहाल दोनों युवकों का पीबीएम के ट्रामा सेंटर में इलाज जारी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562