Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

कोडमदेसर मंदिर के आगे से बाइक चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर। कोडमदेसर मंदिर के आगे से बाइक चोरी कर ले जाने वाले दो चोटों को गजनेर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किये गए चोर बड़ी सिढ़ बाप निवासी गापीराम पुत्र उर्फ गोपाल पुत्र रुघाराम व जस्सुराम उर्फ जसराज पुत्र जेठाराम है। आरोपियों से कोडमदेसर मंदिर के आगे से चुराई बाइक भी रामद की है तथा पूछताछ में इन्होंने कोटगेट थाना क्षेत्र रतनबिहारी पार्क से दो मोटरसाईकिल चुटाना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के साथ चोरी करने में प्रेम सिंह पुत्र नखतसिंह निवासी गुढा पुलिस था बाप भी शामिल था, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। दरअसल, 10 मई को बजरंग पुत्र इमरताराम निवासी सुरजनसर पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़ हाल मकान नं. 01 समतानगर पुलिस थाना बीछवाल ने एक लखित रिपोर्ट दी कि तीन मई को मैं कोडमदेसर मन्दिर पर धोक मारने आया था मैंने मेरी मोटरसाईकिल मन्दिर के आगे खड़ी कर के गया था। जब वापिस आकर सम्भाला तो कोई  अज्ञात चोरी कर ले गया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562