Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही: 50 किलो दूषित मिठाई और 40 किलो भुजिया करवाया नष्ट

India-1stNews





बीकानेर,12 मई । संयुक्त आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण के निर्देशों की पालना में  शुक्रवार को खाजूवाला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि खाजूवाला मुख्य बाजार में कार्यवाही के दौरान 50 किलो खराब मिठाई व 40 किलो भुजिया को मौके पर ही नष्ट करवाया गया। विभिन्न संस्थानों से घी, तेल, मावा, मावा मिठाई, नमक के 8 नमूने लिए गए। लिए गए नमूनों को खाद्य प्रयोगशाला बीकानेर भिजवाया जाएगा।

 जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। इस कार्रवाई में बीसीएमओ खाजूवाला डॉ मुकेश मीणा तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह, श्रवण कुमार वर्मा, सुरेंद्र कुमार तथा राकेश गोदारा शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement