Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

शराब के नशे में दोस्तों ने दोस्त को उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद आरोपी फरार,आए गिरफ्त में

India-1stNews




बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान में शुक्रवार रात को हत्या होने और शनिवार शाम को शव मिलने के मामले में पुलिस ने 2 जनों को राउंडअप कर के अपनी गिरफ्त में लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव धीरदेसर चोटियान निवासी 60 वर्षीय गोमन्दराम पुत्र जोधाराम मेघवाल शनिवार रात को अपने दोस्त बीरबलराम व रावताराम के साथ खेत गया था। खेत में तीनों ने साथ बैठकर शराब पी। शराब पीने के बाद तीनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। तब तैश में आकर बीरबलराम व रावताराम ने उस पर लाठियों से हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे तब तक लाठियों से पीटा जब तक वह मर नहीं गया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों वहां से फरार हो गए। तीनों व्यक्तियों के गांव में नहीं आने पर परिजनों को शक हुआ। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो वह खेत में मृत मिला। इस पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी के मुर्दाघर में रखवाया है।

पुलिस के अनुसार गोमन्दराम शुक्रवार शाम को घर से कहीं जाने का कह कर निकला था। रास्ते में उसकी मूलाकात रिश्तेदार व दोस्त बीरबलराम व रावताराम से हुई। तीनों ने शराब पार्टी का कार्यक्रम तय किया। देररात को गांव की रोही स्थित दुर्गाराम के खेत में बने कमरे में जाकर शराब पार्टी की। वहां पर विवाद होने पर बीरबलराम व रावताराम ने गोमदराम की पीट-पीट कर हत्या कर दी। शनिवार दोपहर तक जब गोमन्दराम घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गांव में रिश्तेदारों में पता किया लेकिन नहीं मिला। बाद में खेतों की तरफ गए तब दुर्गाराम के खेत में बने कमरे में गोमन्दराम का शव मिला जो लहुलूहान हालत में था ।

मामले में मृतक के बेटे भजनाराम की रिपोर्ट पर बीरबलराम मेघवाल व रावताराम मेघवाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। दोनो आरोपी फरार होकर छिप गए थे जिन्हें ढूंढ निकाला गया और राउंडअप कर लिया गया। शव का पोस्टमार्टम रविवार सुबह होगा और परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562