Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

अगरबत्ती की फैक्ट्री में लगी आग, तीन दमकल मौके पर, पाया गया आग पर काबू

India-1stNews




बीकानेर। शहर के बिछवाल थाना क्षेत्र के करणी इंडस्ट्रीयल एरिया में आज अलसुबह एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने की लगने की खबर सामने आई है। आग लगने के बाद आसपास की फैक्ट्रीयों में हड़कंप मच गया। पुलिस सें मिली जानकारी के मुताबिक करणी इंडस्ट्रीयल एरिया में गाँधी परफ्यूमरी फैक्ट्री में यह आग अलसुबह 6:30 के करीब लगी थी। इस फैक्ट्री में अगरबती बनाई जाती है।

प्रारंभिक तौर पर सामने आया है कि फैक्ट्री में रखे कोयले सें यह आग लगी, चुंकि फैक्ट्री में अगरबत्ती बनाने के लिए केमिकल भी रखा था जिसके बाद आग भड़क गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।वीडियो फुटेज में फैक्ट्री में दिखाई दे रहे दृश्य के अनुसार बड़ा नुकसान होने का अनुमान है।

घटना की सुचना मिलते ही बिछवाल पुलिस व दमकल की गाड़ियां मौक़े पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। खबर लिखें जाने तक आग पर काबू पा लिया गया था। वंही आग सें हुए नुकसान का आकलन अभी हो नहीं पाया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562