Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर में बंद मकान में चोरों ने किया हाथ साफ,चुरा ले गए नगदी व अन्य सामान..

India-1stNews




बीकानेर। गंगाशहर के मुख्य बाजार स्थित मकान में चोरी की वारदात सामने आई है। गंगाशहर सैटेलाइट अस्पताल के पास स्थित विमल चंद बोथरा के यहां चोरों ने सेंधमारी की है। बोथरा के मकान में लूणकरणसर निवासी प्रदीप राखेचा किराए पर रहते हैं। पिछले दो तीन दिनों से सभी गांव गए हुए। पीछे से चोरों ने हाथ साफ कर दिया। सूचना पर गंगाशहर पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज स्पष्ट नहीं है, एक व्यक्ति स्कूटी ले जाता दिख रहा है।

बताया जा रहा है कि चोरों ने घर में कुल अस्सी हजार नकद, एक ब्रासलेट, स्कूटी, दो लैपटॉप चुराए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562