Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

घर में बने पानी के कुंड में मृत मिली विवाहिता,पीहर पक्ष का आरोप, ससुराल वालों ने डूबो कर मार डाला

India-1stNews




बीकानेर। छतरगढ़ थाना क्षेत्र के चार आरजेडी में एक विवाहित घर के कुंड में मृत मिली। परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना का पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लिया। मृतका के भाई की रिपोर्ट पर ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

छतरगढ़ एसएचओ जय कुमार भादू ने बताया कि चार आरजेडी निवासी चंदा देवी (27) पत्नी मनोहरलाल मेघवाल का शव रविवार सुबह घर में बनी पानी की कुंडी में मिला। घटना का पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस संबंध में मृतका के भाई महादेववाली निवासी प्रेमाराम पुत्र जवाहरराम मेघवाल की ओर से पति मनोहरराम, ससुर हजुराराम, जेठ गोमदराम, जेठानी विद्या देवी पर दहेज के लिए प्रताडि़त एवं हत्या करने का आरोप लगाया गया है।

सात साल पहले हुई थी शादी
परिवादी ने बताया कि चंदादेवी की शादी सात साल पहले हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग तंग-परेशान करने लगे। एक-दो बार ससुराल वालों को रुपयों की व्यवस्था करके दी, लेकिन वे बार-बार नई-नई मांग करते। एक-दो बार गांव व परिवार के मुख्य लोगों को साथ लेकर चंदा देवी के ससुराल वालों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने।रविवार सुबह 12 बजे सूचना मिली कि चार आरजेडी पहुंचो। परिवादी आरजेडी पहुंचा, तब तक उसकी बहन के शव को आरोपियों ने पानी की कुंडी से बाहर निकाल लिया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। शव का अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562