Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

RCC की बनी छतरी से टकराई जेसीबी मशीन, दुर्घटना में पार्षद सहित तीन लोग घायल

India-1stNews




बीकानेर। बीकानेर में मंगलवार को साफ-सफाई के दौरान छज्जा गिरने से भाजपा पार्षद गंभीर रूप से घायल हो गये। उनको तुरंत पीबीएम के ट्रोमा सेन्टर लाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि हादसे में आसपास खड़े दो-तीन अन्य लोगों को भी चोटें आई है। मिली जानकारी के मुताबिक जेसीबी से साफ-सफाई के दौरान भाजपा पार्षद विजय सिंह खड़े रहकर दिशा निर्देश दे रहे थे। इसी दौरान अचानक छज्जा टूटकर उन पर आ गिरा। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये। आसपास खड़े दो-तीन अन्य लोग भी टूटे छज्जे की चपेट में आ गये। जिससे उनको भी चोटें आई है। बताया जा रहा है कि बिन्नाणी कॉलेज से थोड़ा आगे मूंधड़ा की बगेची के आसपास मंगलवार को साफ-सफाई का काम चल रहा था। जेसीबी भी साफ-सफाई में मदद कर रही थी। इसी दौरान पता नहीं अचानक छज्जा कैसे टूटकर पार्षद सिंह पर आ गिरा। उनके पास खड़े दो-तीन अन्य लोगों को भी चोटें आई है। पार्षद विजय सिंह गंभीर रूप से घायल होगये सफाई कर्मचारी इंद्रचन्द मीणा के सिर और हाथ पर चोट आई है जमादार अशोक लोहिया को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद विजय मोहन जोशी समेत अनेक भाजपा नेता व पदाधिकारी घायल पार्षद की कुशलछेम पूछने के लिए पीबीएम के ट्रोमा सेन्टर पहुंचे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement