Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

तीन हिस्ट्रीशीटर सहित सात को शांति भंग के आरोप में किया गिरफ्तार

India-1stNews





बीकानेर पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक्शन में लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी के चलते आज भी बीकानेर में अलग-अलग पुलिस टीमों ने कार्रवाई की है। जेएनवीसी पुलिस ने सीओ सदर शालिनी बजाज के सुपरविजन में थानाधिकारी के नेतृत्व में पांच टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम ने थाना इलाका के वंछित अपराधियों, इनामी अपराधियों, हिस्ट्रीशीटर, तस्करी सट्टा लगा रहे आरोपी सहित अनेक संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त लोगों पर कार्रवाई करते हुए अलग-अलग समय में 22 जगहों पर दबिश दी। जहां से पुलिस ने अपराधियों पृष्ठभूमि से जुड़े सात लोगों को शांति भंग में गिरफ्तार किया है। जिनमें तीन हिस्ट्रीशीटर शामिल है। पुलिस ने पवनपुरी निवासी संजीव कुमार,उदासर निवासी देवीसिंह और विरेन्द्र शर्मा उर्फ लडडू, शिवबॉडी निवासी शिवराज बारासा, शिवबॉडी निवासी काशीराम गहलोत, वल्लभ गार्डन निवासी गुरदीप  सिंह, शिवबॉडी निवासी आकाश वाल्मीकि ओर सुरज रेगर को गिरफ्तार किया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562