Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

सोशल मीडिया के जरिए तंग परेशान कर मिलने का बनाया दबाव, आरोपी गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर। सोशल मीडिया से जान पहचान करने और फिर मिलने का दबाव बनाते हुए पीछा कर परेशान करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नोखा पुलिस ने की है। इस सम्बंध में 20 मार्च को पीडिता ने बताया की आरोपी मोहित जैन से उसकी सोशल मीडिया से जान पहचान हुई। जिसके बाद आरोपी ने उसे मिलने का दबाव बनाया। जब पीडिता नहीं मानी तो आरोपी उसका पीछा करने लगा और तंग परेशान करते हुए धमकी देने लगा। जिसके चलते पीडिता ने दबाव में नींद की गोलियां खा ली और बेहोश हो गयी। पुलिस ने पीडिता की रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू की। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था और आज पुलिस ने अम्बेड़कर चौक नोखा निवासी मोहित जैन पुत्र सुंदरलाल जैन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से इस सम्बंध में पुछताछ कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562