Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रोदय का उदय, मोटिवेशनल सेमिनार के साथ हुआ शुभारंभ

India-1stNews





बीकानेर। राष्ट्रोदय इंस्टीट्यूट की ग्रैंड ओपनिंग पर कैरियर काउंसलिंग सेमिनार का आयोजन अरुणोदय विद्या मंदिर स्कूल कैंपस गंगाशहर में हुआ।

मुख्य अतिथियों ने सरस्वती मां की मूर्ति पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कैरियर काउंसलिंग सेमिनार के मुख्य वक्ता डॉ. गौरव बिस्सा ,मोटिवेशनल स्पीकर ने संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को संकल्प लेकर तैयारी करनी चाहिए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. गौरव बिस्सा, डॉ. सुभाष प्रज्ञ, डॉ. शिव शंकर रंगा, श्याम निर्मोही ने श्रीजी आईकॉन इंग्लिश स्कूल के आठवीं कक्षा के उत्कृष्ट परिणाम के लिए विद्यार्थियों का प्रतीक चिह्न व माल्यार्पण के द्वारा अभिनंदन किया गया।

अभिषेक आचार्य ने बताया कि आठवीं कक्षा में 40 विद्यार्थी थे जिनमें से 12 विद्यार्थियों ने A  ग्रेड तथा 20 विद्यार्थियों ने B ग्रेड और 9 विद्यार्थियों ने C ग्रेड प्राप्त किया।



अभिषेक आचार्य ने राष्ट्रोदय इंस्टिट्यूट की आवश्यकता पर महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गंगाशहर क्षेत्र में इस प्रकार के इंस्टिट्यूट की बहुत आवश्यकता है जो विद्यार्थियों को आठवीं कक्षा से ही NEET/IIT/JEE की फाउंडेशन व टारगेट तैयारी करवा सके, हमारा इंस्टिट्यूट अच्छी फैकल्टी के साथ विद्यार्थियों को तैयारी करवाएगा।

सेमिनार के पहले दिन ही विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और सैकड़ों विद्यार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया।

डॉ. पुरुषोत्तम चौहान, बुलाकी गिरी, श्याम निर्मोही, मनीष कुमार जोशी, मंजू सुरोलिया, सुमन बिश्नोई, प्रेरक शर्मा ,सुरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विनय हर्ष ने किया।





Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement