Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

दर्शन करके लौट रहे दो भाईयों की बाइक को कार ने मारी टक्कर

India-1stNews




बीकानेर। हाईवे पर सड़क हादसे में दो लोगों के घायल हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ नेशनल हाईवे की है। जहां पर हनुमान धोरा पर दर्शन करके लौट रहे दो भाईयों की बाइक को कार ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। दोनों को श्रीडूंगरगढ़ में प्राथमिक इलाज के बाद बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया है। इनमें एक की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार बाइक को टक्कर मारने के बाद डिवाइडर से जा टकराई। इस कारण भी कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ। हादसे में 9 वर्षीय बालक अमित व 20 वर्षीय आकाश घायल हो गए है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement