Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

दलित युवती से हत्या और रेप का मामला: मुख्य आरोपी दिनेश पर 25 हजार का इनाम घोषित,एक कांस्टेबल सेवा से बर्खास्त

India-1stNews





बीकानेर के खाजूवाला में दलित महिला से रेप और हत्या के मामले में पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी कांस्टेबल को सेवा बर्खास्त कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार इस गंभीर अपराध की असलियत सामने आने के बाद सरकार व पुलिस महकमा किसी को भी बख्शने के मूड में नहीं है। इस प्रकरण को लेकर लगातार चौथे दिन गतिरोध बरकरार है। उधर, मोर्चरी के आगे घटना लगाकर परिजन बैठे हुए हैं। कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने आरोपी कांस्टेबल मनोज कुमार को सेवा से किया बर्खास्त कर दिया है। इस मामले की प्रारंभिक जांच में कांस्टेबल की लापरवाही सामने आई है तथा अन्य कांस्टेबल के खिलाफ भी जांच लंबित है। इसके लिए आईजी के निर्देशन पर एसआईटी गठित की गई है। इस मामले को लेकर बाजार पूर्णतया बंद किया गया । इसके साथ ही वकीलों ने कार्य का किया बहिष्कार कर दिया है। साथ ही एसपी तेजस्वनी ने मुख्य आरोपी दिनेश पर 25 हजार के ईनाम की घोषणा की है ताकि आरोपी जल्द पकड़ में आये।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement