Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: 'होटल में इंटरव्यू' का बहाना बनाकर रिसेप्शनिस्ट से दुष्कर्म; अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, गंगाशहर निवासी युवक पर गंभीर आरोप

India-1stNews




– नौकरी का झांसा: गंगाशहर निवासी राम सुथार पर गंभीर आरोप; अस्पताल में काम करने वाली युवती को बड़ी सैलरी का लालच देकर फंसाया।

– अमानवीयता: पीड़िता को नशीला पदार्थ पिलाकर बनाया शिकार; बंधक बनाकर मारपीट करने और खुद को पति बताने का भी आरोप।

बीकानेर, 9 मार्च (सोमवार)। बीकानेर के नोखा थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए नौकरी के नाम पर अपनी आबरू लुटने और ब्लैकमेलिंग की दर्दनाक दास्तां सुनाई है। पीड़िता ने गंगाशहर निवासी एक युवक पर दुष्कर्म, मारपीट और बंधक बनाने जैसे संगीन आरोप लगाए हैं।

ऐसे बिछाया जाल

​पीड़िता पिछले दो वर्षों से नोखा के एक निजी अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट व अकाउंटेंट के रूप में कार्य कर रही थी। आरोपी राम सुथार (निवासी बाबा रामदेव नगर, गंगाशहर), जो दवाइयों के प्रचार-प्रसार (एमआर) का काम करता है, अक्सर अस्पताल आता था। इसी दौरान उसने पीड़िता से जान-पहचान बढ़ाई और उसे बीकानेर के किसी बड़े अस्पताल में उच्च वेतन पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया।

होटल में 'इंटरव्यू' और दरिंदगी

​पीड़िता के अनुसार, 17 नवंबर 2025 को आरोपी उसे इंटरव्यू के बहाने बीकानेर ले गया। वहां एक होटल में उसे नशीला पेय पदार्थ पिला दिया गया और बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने इस दौरान मोबाइल से अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए।

जयपुर ले जाकर किया बंधक

​आरोपी इन वीडियो के आधार पर उसे लगातार ब्लैकमेल करने लगा।12 जनवरी 2026 को आरोपी पीड़िता को नशीला पदार्थ पिलाकर जयपुर ले गया, जहाँ धमकी देकर कुछ कागजों पर जबरन हस्ताक्षर करवा लिए और खुद को उसका पति बताने लगा: इसके बाद वह उसे अपने घर ले आया और एक कमरे में बंद कर दिया। वहां उसे गाली-गलौज और मारपीट के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया।

पिता के घर पहुँचकर दी जानकारी

​पीड़िता ने बताया कि 7 मार्च को वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से भाग निकली और नोखा अपने पिता के घर पहुँची। परिजनों को आपबीती सुनाने के बाद नोखा थाने में मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562