Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी; नकदी और भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात पार

India-1stNews



– वारदात: खेतेश्वर बस्ती में इंद्रसिंह राजपुरोहित के सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना; परिवार गया था गांव, पीछे से हुई सफाई

– बड़ी चपत: 5 भरी सोने का हार, चांदी की मूर्तियां और नकदी ले उड़े बदमाश; गंगाशहर पुलिस ने दर्ज किया मामला

बीकानेर/गंगाशहर, 4 मार्च (बुधवार)। बीकानेर शहर में चोरी की घटनाओं का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला गंगाशहर थाना क्षेत्र की खेतेश्वर बस्ती से सामने आया है, जहाँ चोरों ने एक बंद मकान के ताले तोड़कर करीब पौने दो लाख रुपये की नकदी और लाखों के स्वर्ण आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव गया था परिवार, पीछे से हुई वारदात

​परिवादी इंद्रसिंह राजपुरोहित (पुत्र अर्जुनसिंह) निवासी खेतेश्वर बस्ती ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह 1 मार्च को अपने परिवार के साथ गांव गया हुआ था। पीछे से मकान सूना था। जब वह 2 मार्च की शाम करीब 7 बजे वापस लौटा, तो घर के मुख्य द्वार और कमरों के ताले टूटे हुए मिले। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था और कीमती सामान गायब था।

चोरी हुए सामान का विवरण

​चोरों ने अलमारी के ताले तोड़कर बड़ी सफाई से कीमती सामान निकाला, अलमारी के भीतर रखे ₹1,50,000 और बाहर रखे ₹13,000 (कुल ₹1,63,000 नकद)। करीब 5 भरी वजन का सोने का गले का हार और कान के पते। चांदी की 4 मूर्तियां और 25 जोड़ी चांदी की बिछुड़ियां।

पुलिस की जांच शुरू

​वारदात की सूचना मिलते ही गंगाशहर पुलिस मौके पर पहुँची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। शहर में बढ़ती चोरी की वारदातों ने पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा दावों पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562