Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर में पूर्व अध्यक्ष पर संस्था ने लगाया 420 का आरोप

India-1stNews




बीकानेर। गंगाशहर थाना पुलिस ने एक संस्था के पूर्व अध्यक्ष पर संस्था को मिले लाखों रुपये के चंदे का निजी कार्य में इस्तेमाल करने, चंदे का हिसाब नए पदाधिकारियों को नहीं देने तथा चंदे में मिली राशि को संस्था के खाते में नहीं जमा करवाने के आरोप में भीनासर निवासी बजरंगलाल सेन के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

इस मामलें में परिवादी रजिस्टर्ड सेन समाज संस्था भीनासर के मंत्री मुकेश सेन ने अदालती इस्तगासे से दर्ज मामले में रविवार 4 जून को दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि संस्था श्री सेन समाज संस्था के पूर्व अध्यक्ष बजरंगलाल सेन ने संस्था की चंदा रसीद पर लगभग 18 से 20 लाख रुपये का चंदा कर अपने काम में ले लिया है। परिवादी ने बताया कि बार बार मांगने पर भी हिसाब नहीं दे रहा है और ना ही संस्था के खाते में रुपये जमा करवा रहा है।




साथ ही आरोपी अब तक हिसाब देने व संस्था को चंदा इक्कठा की गई राशि देने से इंकार कर दिया है। थानाधिकारी ने बताया कि इस मामले में सैन समाज संस्थान रजिस्टर्ड के पूर्व अध्यक्ष बजरंग लाल सेन के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 व 406 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई महावीर सिंह को सौंपी गई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement