Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

शाम 6 बजे के बाद बीकाणा चौपाटी के पास जा रहे है तो हो जाए सावधान

India-1stNews




सायं 6 बजे के बाद बीकाणा चौपाटी के पास नहीं की जा सकेगी वाहनों की पार्किंग

चार निर्धारित स्थानों पर खड़े किए जा सकेंगे वाहन, अन्यथा कटेगा चालान

बीकानेर, 6 जून। बीकाणा चौपाटी और पब्लिक पार्क परिसर में इसके आसपास के क्षेत्र में शाम के समय आने वाले लोगों को अपने वाहनों की पार्किंग निर्धारित स्थानों पर करनी होगी। सायं 6 बजे के बाद यदि यहां बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े किए जाते हैं, तो वाहन चालकों के खिलाफ पार्किंग चालान किए जाएंगे और ट्रैफिक पुलिस की मदद से इन्हें जब्त किया जाएगा।

नगर विकास न्यास के सचिव यशपाल आहूजा ने बताया कि बीकाणा चौपाटी और इसके आसपास सायंकाल बड़ी संख्या में आमजन की आवाजाही रहती है। इन लोगों द्वारा यहां बेतरतीब तरीके से वाहनों की पार्किंग की जाती है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और महिलाओं एवं बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके मद्देनजर यहां आने वाले सभी लोगों को सायं 6 बजे के बाद अपने वाहनों की पार्किंग सर्किट हाउस के पास नाला कवरिंग पर बने पार्किंग स्थान, तुलसी सर्किल के पास, कलेक्ट्रेट के पास वॉल्ड पार्किंग के अलावा गंगा थिएटर के पीछे स्थित पार्किंग एरिया में पार्क करनी होगी। ऐसा नहीं होने पर नियमानुसार चालान और वाहन जब्ती की कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement