Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

ननिहाल आये 9 साल के बच्चे को बस ने कुचला, इलाज के दौरान मौत के बाद हंगामा, शव लेने से इनकार

India-1stNews







बीकानेर के देशनोक में एक बस में 9 साल के बच्चे को कुचल दिया। इसके बाद में पीबीएम अस्पताल में मौत हो गई। मौत के बाद देशनोक में हंगामा हो गया। लोगों का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन हाईवे के पास हो रहे सड़क हादसों पर ध्यान नहीं दे रहा है। मृतक बच्चा पीयूष दान है जिसका शव लेने से परिजनों ने मना कर दिया है। अब गुरुवार को ही उसका पोस्टमार्टम हो सकता है।मृतक पीयूष दान देशनोक अपने ननिहाल आया था।एनएच 89 आरओबी के पास यात्री बस ने आज सुबह टक्कर मार दी।गंभीर घायल अवस्था मे पीयूष को बीकानेर ट्रोमा सेंटर ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

शव लेने से इनकार

मृतक पीयूष के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने व शव लेने से इनकार कर दिया है।दूसरी देशनोक में प्रन्यास अध्यक्ष बादल सिंह व उपाध्यक्ष सीता दान के नेतृत्व में देशनोक थाने का घेराव कर उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया है। एनएचआई हाय हाय के नारे लग रहे है।देशनोक थाने के टायर जलाकर कस्बेवासियों ने उग्र विरोध जता रहे है।अभी तक प्रशासन का कोई उच्चाधिकारी मौके पर नही पहुंचा।

आरओबी के पास आए दिन होती दुर्घटनाए

जब से देशनोक में आरओबी शुरू हुई है तब से लेकर आज तक 20 ज्यादा दुर्घटनाए हो चुकी है। इन दुर्घटनाओं में कई जाने जा चुकी है। आरओबी के उत्तरी छोर पर तकनीकी खामी को लेकर कईबार कस्बेवासियों राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बीकानेर व नागौर कार्यालय में ज्ञापन देकर उच्च स्तरीय सक्षम अधिकारियों से तकनीकी जांच करवाकर दुरुस्तीकरण की मांग कर चुके है।

मुआवजा व सरकारी नौकरी की मांग

प्रन्यास अध्यक्ष बादल सिंह व उपाध्यक्ष सीता दान के नेतृत्व में जिला कलेक्टर के नाम देशनोक एसएचओ को तीन प्रमुख मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में 50 लाख का मुआवजा ,सरकारी नौकरी व आरओबी की तकनीकी खामी की उच्च स्तरीय जांच करवाकर दुरुस्तीकरण की मांग शामिल है। विरोध प्रदर्शन में देशनोक पालिकाध्यक्ष,कई पार्षद सहित कस्बेवासी शामिल है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement