Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

एक्शन में बीकानेर नगर निगम, तीन बिल्डिंग की सीज

India-1stNews





बीकानेर। नगर निगम की ओर से अतिक्रमण पर पीला पंजा चलाया जा रहा है तो अवैध निर्माण कार्यों पर भी लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। जिसके चलते अवैध रूप से निर्माण हो रही बिल्डिंगों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। शुक्रवार को भी सचिव हंसा मीणा की अगुवाई में तीन अलग अलग स्थानों पर अवैध रूप से चल रहे निर्माण कार्यों की बिल्डिंग को सीज किया गया। पवनपुरी, भुट्टों का बास व बोथरा कॉम्पलेक्स वाली गली स्थित इन भवनों को सीज करने की कार्रवाई हुई। प्रभारी अधिकारी ने बताया कि तीनों इमारतों में स्वीकृत नक्शे के विपरित निर्माण कार्य पाए जाने पर सील करने की कार्रवाई की गई। प्रभारी अधिकारी के अनुसार इमारतों के संबंधित मालिकों को पूर्व में नोटिस व अंतिम नोटिस जारी कर पालना करने के आदेश दिए गए थे, पालना नहीं होने पर इमारतों को सील करने की कार्रवाई की गई। मीणा के अनुसार सील की गई इमारतों में सैट बैक नहीं छोड़ने, बिना अनुमति बेसमेंट निर्माण करने, नक्शे के विपरित निर्माण करने सहित कई कमियों पाए जाने पर सील की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान निगम भूमि शाखा प्रभारी अधिकारी हंसा मीणा, निगम कर्मचारी गणेशाराम भाखर, होमगार्ड इंचार्ज ऋषिराज आचार्य सहित निगम कर्मचारी व होमगार्ड के जवान मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement