Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

घर में थी शादी, आज बेटे को चढ़नी थी हल्दी, पिता की हो गई मौत, करंट लगने से दो की मौत

India-1stNews








बीकानेर। जिले में करंट की चपेट में आने से दो जनों की मौत हो गई है। पहले मामले घर में बेटे की शादी होने से खुशी का माहौल था, महिलाएं मंगल गीत गा रही थी, अचानक करंट की चपेट में आने से घर के मुखिया की मौत हो जाने से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। दरअसल, मामला सदर पुलिस थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक 52 वर्षीय बुलाकी सांखला पुत्र मोटाराम सांखला के बेटे की 23 जून को शादी थी और आज हाथकाम की रस्म अदायगी होनी थी। घर में खुशी व जश्न का माहौल था। बताया जा रहा है कि बुलाकी सांखला भी रस्मों के लिए तैयार हो रहे थे और अपने कपड़ों पर इस्त्री कर रहे थे। अचानक इसी दौरान वे करंट की चपेट में आ गये और उनकी मौत हो गई। जिससे शादी की खुशियां काफूर हो गई।

वही दूसरे मामले में बताया जा रहा है कि नया शहर पुलिस थाना क्षेत्र में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक लालाणी व्यासों के चौक 55 वर्षीय निवासी बुलाकी दास कल्ला था। जो करमीसर रोड स्थित अपने गायों के बाड़े में आया था। इस दौरान उसे करंट लग गया। जिससे उसकी मौत हो गई। शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया है। 

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement