Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

निजी बस ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत

India-1stNews





बीकानेर। बीकानेर के जसरासर पुलिस थाना क्षेत्र में सवेरे मंदिर से वापस अपने घर लौट रहे एक बजुर्ग को बस ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। दरअसल, मामला कल सवेरे का बताया जा रहा है। इस आशय की रिपोर्ट मृतक के पुत्र थावरिया गांव निवासी बाबूलाल सुथार ने जसरासर थाने में बस चालक के खिलाफ दी है।


रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता किशनाराम सुथार हमेशा की तरह 01 जून को सवेरे दर्शन के लिये मंदिर गये थे। मंदिर में दर्शन कर वापस लौटते वक्त थावरिया गांव की सडक़ पर बस चालक ने गफलत व लापरवाही से बस को चलाते हुए उसके पिता को टक्कर मार दी। जिससे किशनलाल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर बस चालक झाड़ेली गांव निवासी हीराराम जाट पुत्र पूरणाराम के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement