Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

चोरी की बोलेरों गाड़ी, बीकानेर आते ही धर दबोचा, दो गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर। नागौर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरी हुई बोलेरो कैम्पर गाड़ी का पुलिस ने बीकानेर की बीछवाल थाना पुलिस के सहयोग से दो जनों को गिरफ्तार कर 12 घंटे में खुलासा कर दिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की बोलेरो कैम्पर गाड़ी भी जब्त कर ली गई है। गिरफ्तार दोनों आरोपी महेन्द्र और राजू सिंह है। इनसे चोरी की गई बोलेरो कैम्पर भी बरामद की गई। पीपाड़ सिटी हाल राजपूत कॉलोनी रहने वाले बाबुलाल चौधरी पुत्र बक्साराम चौधरी की ओर से कोतवाली थाने में बोलेरो चोरी होने की रिपोर्ट दी गई थी। जिसमें बताया गया था कि वे मयंक इक्यूपमेंट कम्पनी में नौकरी करते है।

कम्पनी की बोलेरो कैम्पर जो सामान लाने के लिए उनके पास रहती है। 31 मई की शाम को उन्होंने अपनी ड्यूटी खत्म कर बोलेरो गाड़ी लेकर अपने घर आ गए थे। रात को बोलेरो रोजाना की तरह घर के बाहर खड़ी कर दी। रात को लगभग 1 से 1.30 बजे जब वे बाथरुम करने के लिए बाहर आए तो उक्त बोलेरो कैम्पर गाड़ी घर के बाहर नहीं खड़ी थी। आस-पास पता करने पर नहीं मिली। मामले में पुलिस ने तत्काल साक्ष्य जुटाते हुए पता लगाया तो पता चला कि बोलेरो को बीकानेर की तरफ चोर ले भागे है। जिस पर बोलेरो गाड़ी का पुलिस की टीम ने पीछा किया। वहीं बिछवाल थाना पुलिस के सहयोग से आरोपी बीकानेर के बजरंग धोरा, सुंदर विहार रहने वाले महेन्द्र और बीकानेर के सर्वोदय बस्ती रहने वाले राजूसिंह को गिरफ्तार कर लिया।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement