Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

लॉरेंस का गुर्गा बताकर धमका रहा था, एफआईआर दर्ज करवाने के बाद भी नही हुई कार्यवाही, युवक ने की आत्महत्या

India-1stNews







बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र के पास रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। आरोप है कि उसी का एक पड़ौसी खुद को लॉरेंस का गुर्गा बताकर उसे धमका रहा था और सत्तर हजार रुपए के साथ एक I-Phone भी हड़प लिया था। युवक के खिलाफ पुलिस को परिवाद दिया गया है। इससे पहले भी एक एफआईआर इसी थाने में दर्ज करवाई गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

बीकानेर के कल्ला पेट्रोल पंप के पास रहने वाले सुख सिंह ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे अशोक सिंह को संजय धारणियां नामक पड़ौसी हर रोज धमका रहा था। खुद को लॉरेंस ग्रुप का सदस्य बताकर पहले पचास हजार रुपए ले लिए। बाद में 87 हजार रुपए और ले लिए। इतना ही नहीं अशोक का I-Phone भी ले लिया। जो अब तक संजय धारणियां के पास ही था। बार-बार धमकाने पर अशोक सिंह ने एक एफआईआर अप्रैल महीने में नयाशहर थाने में दर्ज करवाई थी। इस एफआईआर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब अशोक सिंह ने उससे परेशान होकर अपने कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर ली।

घटना की जानकारी मिलने पर गुरुवार सुबह नयाशहर थाना प्रभारी वेदप्रकाश मौके पर पहुंचे। युवक का शव पीबीएम अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं कर पा रही है कि पूर्व में एफआईआर दर्ज होने के बाद भी संजय धारणियां के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हो पाई?

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562