Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

युवक पर लाठी-डंडों लोहे के पाइपों से हमला, गंभीर हालत में लाया गया ट्रोमा सेंटर

India-1stNews




बीकानेर। मुक्ता प्रसाद नगर के मंदिर के पास मैदान में देर रात एक युवक पर कुछ युवकों ने लाठी-डंडों लोहे के पाइपों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार नौरंग विश्नोई पुत्र दिलीप विश्नोई द्रोण स्कूल के पास 11 नंबर सेक्टर के रहने वाले नौरंग विश्नोई किसी काम से मार्कंडेय मंदिर के पास से जा रहा था। वहां पर पहले से घात लगाए हुए चंदू दिलोईया अनिल बिश्नोई कैलाश बिश्नोई बाबूलाल रवि माल संजय बिश्नोई मनीष बिश्नोई भीवराज चौधरी ने उसका रास्ता रोक कर लोहे के पाइप लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में गंभीर चोटें आने के बाद नौरंग बिश्नोई को पीबीएम ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में भर्ती करवाया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है की नोरंग लाल और चंदू दिलोईया के बीच में पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562