Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

नाबालिग यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण को दिल्ली पुलिस की क्लीनचिट, कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट फाइल की

India-1stNews




भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को 2 अदालतों में चार्जशीट दाखिल की। एक चार्जशीट 6 पहलवानों के आरोपों पर रॉउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल की। वहीं दूसरी नाबालिग के यौन शोषण के मामले में पटियाला हाउस कोर्ट में 550 पन्नों की क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की। इस मामले में बृजभूषण को क्लीन चिट मिल गई है। चार्जशीट में असिस्टेंट सेक्रेटरी विनोद तोमर का नाम भी है।

नाबालिग पहलबान के बयान बदलने से पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट दी

नाबालिग पहलवान के केस में दिल्ली पुलिस ने कैंसिलेशन रिपोर्ट में कहा, 'जांच में यौन शोषण के कोई सबूत नहीं मिले हैं। इसलिए इस केस को बंद कर रहे हैं।' दिल्ली पुलिस की प्रवक्ता सुमन नलवा ने बताया कि POCSO मामले में हमने शिकायतकर्ता यानी पीड़िता के पिता और स्वयं पीड़िता के बयानों के आधार पर मामले को रद्द करने के लिए कोर्ट से अपील की है।

नाबालिग पहलवान ने बृजभूषण पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे, लेकिन बाद में बयान बदल दिए। नाबालिग पहलवान ने कहा कि उसका यौन शोषण नहीं बृजभूषण ने कुश्ती ट्रायल में भेदभाव किया था।

नाबालिग पहलवान के दो बार कोर्ट में बयान दर्ज किए गए। इस मामले में अगली सुनवाई 4 जुलाई को होगी। कोर्ट तय करेगा कि बृजभूषण के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस चलेगा या नहीं।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562