Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी इस विभाग से खफा! कल करेंगे घेराव

India-1stNews




बीकानेर। पूर्व सिंचाई मंत्री देवी सिंह भाटी ने 06.06.2023 को सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री, मुख्य सचिव राजस्थान, सचिव सार्वजनिक निर्माण विभाग, मुख्य अभियन्ता सार्वजनिक निर्माण विभाग, संभागीय आयुक्त, जिला कलक्टर व अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता सार्वजनिक निर्माण विभाग बीकानेर को पत्र लिखकर हाल ही कोलायत क्षेत्र में निर्मित सडक़ 860 आरडी से टाववाला 156 आरडी वाया माणकासर सडक, 945 आरडी कोलायत लिफ्ट के सामान्तर सडक़ कोलायत लिफ्ट की टेल तक, कोडमदेसर से राष्ट्रीय उच्च मार्ग संख्या 11 गजनेर चौराहे तक, हाल ही निर्मित सडक इंदिरा गांधी मुख्य नहर 750 आरडी से कोडमदेसर वाया भानीपुरा जयमलसर तक, राष्ट्रीय उच्च मार्ग संख्या 11 से नाल बाईपास से हाडला भाटियान वाया बच्छासर, कोलासर, अक्कासर व अन्य निर्मित सडक़ों का कार्य जी-शिड्यूल अनुसार नहीं होने के साथ ही बरम कार्य नियमानुसार नहीं करने व सडक़ किनारे से मलबा नहीं हटाने के कारण बारिश होने के बाद सड़के लगातार क्षतिग्रस्त हो रही है। पूर्व मंत्री भाटी के प्रवक्ता डूंगरसिंह तेहनदेसर ने बताया कि इस संबंध में वरिष्ठ नेता देवीसिंह भाटी 9 जून, शुक्रवार को सुबह 11.00 बजे अतिरिक्त मुख्य 'अभियन्ता सार्वजनिक निर्माण विभाग कार्यलय बीकानेर का घेराव करेगें।



Post a Comment

0 Comments